spot_img

Gangtok: सिक्किम के मुख्यमंत्री तमांग को अस्पताल से मिली छुट्टी

गंगटोक:(Gangtok) सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (Sikkim Chief Minister Prem Singh Tamang) को आज (Sunday) सुबह अस्पताल से छुट्टी मिल गई। कल अचानक स्वास्थ्य खराब होने के बाद मुख्यमंत्री को सिलीगुड़ी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।

मुख्यमंत्री के प्रेस सचिव बिकास बस्नेत ने सुबह फोन पर बातचीत में हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होने के बाद मुख्यमंत्री को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मुख्यमंत्री जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तमांग कल मिरिक (उत्तर बंगाल) में परमपावन बोकार रिम्पोछे से मिलने गये थे। इस दौरान उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज में जानकारी दी थी कि उन्हें सामान्य सर्जरी के लिए भर्ती होना पड़ा है।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

Explore our articles