‘पिंक सिटी’ जयपुर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का रोड शो
गुजरात के कृषि मंत्री राघवजी पटेल ने किया सभा को संबोधित, गुजरात में निवेश के लिए उद्योग जगत के दिग्गजों का स्वागत
गांधीनगर : वाइब्रेंट गुजरात के प्रतिनिधिमंडल ने गुजरात के कृषि मंत्री राघवजी पटेल के नेतृत्व में मंगलवार को जयपुर रोड शो का आयोजन किया। इस मौके पर गुजरात सरकार के अधिकारियों सहित उद्योग जगत के कई जाने-माने लोग भी शामिल हुए।
रोड शो के बाद, गुजरात सरकार के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री राघवजी पटेल ने उद्योग जगत के गणमान्य व्यक्तियों से वन-टू-वन बातचीत की। इनमें इंसोलेशन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड से मनीष गुप्ता, जयपुर रग्स कंपनी प्राइवेट लिमिटेड से एन के चौधरी, द्वारका जेम्स लिमिटेड से कृष्ण बिहारी गोयल, अक्षय इंफ्रासिस इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड से अक्षय हाडा, धूत संगेमरमर प्राइवेट लिमिटेड से राघव धूत के नाम शामिल हैं। साथ ही, इंडियन हैरिटेड हॉल एसोसिएशन, होटल्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान और राजस्थान एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के साथ एक राउंडटेबल डिस्कशन भी किया गया। इन बातचीत के दौरान, मंत्री राघवजी पटेल ने वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की सफलता के बारे में साझा करते हुए कहा, “गुजरात पिछले दो दशकों से डोमेस्टिक और इंटरनेशनल, दोनों निवेशकों के लिए सबसे पसंदीदा जगह बन गया है। गुजरात को वर्ष 2002-2022 के बीच कुल 55 बिलियन अमेरिकी डॉलर का क्यूमलेटिव एफडीआई प्राप्त हुआ है।”
जयपुर रोड शो का आयोजन, व्यवसायों एवं कंपनियों के लिए आईटी&आईटीइएस, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्ल, एयरोस्पेस एंड डिफेंस, केमिकल एंड पेट्रोकेमिकल्स जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के क्षेत्रों का पता लगाने और गिफ्ट सिटी, धोलेरा एसआईआर, बायोटेक पार्क जैसी फ्यूचरिस्टिक परियोजनाओं में निवेश आकर्षित करने के लिए किया गया था। राघवजी पटेल ने सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत@2047’ के विज़न पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे इस विज़न को हासिल करने के लिए देश के सभी राज्यों को एक साथ मिलकर काम करने और आगे बढ़ने की आवश्यकता है। मंत्री राघवजी पटेल ने जानकारी दी कि वर्ष 2022-23 में 33फीसदी से अधिक की हिस्सेदारी के साथ गुजरात, पूरे देश के निर्यात में अग्रणी है। इन आंकड़ों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, “मिडल-ईस्ट, अफ्रीका और यूरोप जैसे इंटरनेशनल मार्केट्स तक पहुंचने की इच्छा रखने वाली राजस्थान की कंपनियां, देश की सबसे लम्बी तटरेखा, मज़बूत इंफ्रास्ट्रक्चर और इन्वेस्टर-फ्रेंडली नीतियों का लाभ उठाकर गुजरात में विस्तार करने के अवसर तलाश सकती हैं”। राज्य की अर्थव्यवस्था में एमएसएमई के महत्व पर बोलते हुए उन्होंने कहा, “गुजरात एमएसएमई का हब है और यहां 13 लाख से ज़्यादा एमएसएमईज रजिस्टर्ड हैं जो 84 लाख से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान कर रही हैं।” गुजरात में उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग- (डीपीआईआईटी) द्वारा मान्यता प्राप्त 7300 से ज़्यादा स्टार्ट-अप्स हैं। मंत्री ने राजस्थान के निवेशकों को गुजरात में अपने व्यापार का विस्तार करने के लिए आमंत्रित किया। गुजरात की विकास यात्रा पर बोलते हुए, मंत्री ने कहा कि गुजरात गिफ्ट सिटी, डायमंड रिसर्च और मर्केंटाइल सिटी (ड्रीम सिटी), साणंद में मैन्युफैक्चरिंग हब, लॉजिस्टिक्स पार्क्स, दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, और मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल जैसी फ्यूचरिस्टिक और वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर है तो वहीं प्रदेश धोलेरा, मांडल-बेचराजी, पेट्रोलियम, रसायन व पेट्रोकेमिकल्स, जैसे विशेष निवेश क्षेत्रों का भी केंद्र है।
उन्होंने गिफ्ट सिटी के बारे में बताया कि यह अब वैश्विक स्तर के वित्तीय संस्थाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। यहां बार्कलेज़ बैंक, डच बैंक, मिस्तुबिशी यूएफजी (एमयूएफजी), सिंगापुर के एसजीएक्स निफ्टी ट्रेडिंग के साथ-साथ दो अंतरराष्ट्रीय स्टॉक एक्स्चेंज और इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज भी संचालित है। मंत्री ने कच्छ में दुनिया के सबसे बड़े हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी पार्क के विकास के साथ रिन्यूएबल एनर्जी के प्रति गुजरात की प्रतिबद्धता पर भी प्रकाश डाला, जो भारत की कुल रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता में 15 फीसदी से अधिक का योगदान देता है। उन्होंने बताया कि हाल ही में गुजरात सरकार द्वारा जारी नई रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2023 के तहत गुजरात ने 100 गीगावॉट एनर्जी प्रोडक्शन का लक्ष्य रखा है। यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी अहमदाबाद, यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट धोलावीरा और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जैसी आकर्षक पर्यटन स्थलों की मौजूदी के साथ गुजरात के पर्यटन विकास पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने पड़ोसी राज्यों के साथ सहयोग करने, सीखने और एक साथ आगे बढ़ने के अवसरों की संभावना पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गुजरात सिनेमैटिक टूरिज्म और गुजरात हेरिटेज पॉलिसी, टूरिज़्म सेक्टर में एक मजबूत ईकोसिस्टम विकसित करने और इन्वेस्टर्स को गुजरात में अति आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ प्रो-गवर्नेन्स का उत्तम उदाहरण है। गुजरात में दूसरे विकासशील क्षेत्रों में धातु और खनिज, सिरामिक, कपड़ा और परिधान, रसायन और पेट्रोकेमिकल्स, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण जैसे सेक्टर्स हैं जहां विकास की कई संभावनाएं हैं।
गुजरात सरकार के शहरी विकास और शहरी आवास विभाग के नगर पालिका प्रशासन कार्यालय के आयुक्त राजकुमार बेनीवाल ने गुजरात में मौजूद विभिन्न व्यावसायिक अवसरों पर प्रेज़ेन्टेशन दिया। इस अवसर पर वंडर सीमेंट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक किरण पाटिल, और केयर्न ऑयल एंड गैस के श्री शाश्वत कुलश्रेष्ठ ने गुजरात सरकार के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा किए। फिक्की राजस्थान एमएसएमई समिति के अध्यक्ष एन के जैन के धन्यवाद संबोधन के साथ जयपुर रोड शो का समापन हुआ।


