spot_img

Gandhinagar : गुजरात के नए मुख्य सचिव के तौर पर पंकज जोशी ने संभाला पदभार

सेवानिवृत हुए मुख्य सचिव राजकुमार को आईएएस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई
गांधीनगर : (Gandhinagar)
राज्य के नए मुख्य सचिव के तौर पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज जोशी (Senior IAS officer Pankaj Joshi) ने शुक्रवार को गांधीनगर स्थित कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। राज्य के मुख्य सचिव राजकुमार के सेवानिवृत से यह पद खाली हुआ है। जोशी अभी मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव के तौर पर कार्यरत थे। सेवानिवृत हुए मुख्य सचिव राजकुमार ने नए मुख्य सचिव पंकज जोशी को शुभकामनाएं दीं हैं।

पदभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्य सचिव पंकज जोशी ने कहा कि इज ऑफ डूइंग बिजनेस, एफडीआई इन्वेस्टमेंट समेत अनेक औद्योगिक क्षेत्र में गुजरात अगुवा है। गुजरात को देश का ग्रोथ इंजन के रूप में पहचान कायम है। पिछले ढाई दशक के दौरान गुजरात राज्य का अग्रिम विकास हुआ है और आने वाले समय में भी गुजरात का विकास अधिक तेजी से करने की हमारी प्राथमिकता है। केन्द्र सरकार और गुजरात सरकार का एक विजन है कि आत्मनिर्भर गुजरात के जरिए आत्मनिर्भर भारत का विजन साकार करने के लिए हम हमेशा प्रयत्नशील रहें। उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार ने विकसित गुजरात 2047 ‘विजन डाक्यूमेंट’ तैयार किया है। यह विजन डाक्यूमेंट दो थीम पर आधारित है, अर्निंग वेल एंड लिविंग वेल, इन दोनों थीम को ध्यान में रखकर रोड मैप तैयार किया गया है। इसके साथ ही मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत हुए राजकुमार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों ने भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि नए मुख्य सचिव पंकज जोशी मूल नैनीताल के रहने वाले हैं। वे 1989 में गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। इन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक., जल क्षेत्र में एम.टेक. की पढ़ाई की है। इन्होंने गुजरात में प्रांत अधिकारी से अपना करियर शुरू किया था।

New Delhi : टी20 विश्व कप से बाहर हुए ब्रेंडन टेलर, हैमस्ट्रिंग चोट बनी वजह

नई दिल्ली : (New Delhi) जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर (Zimbabwe's experienced wicketkeeper-batsman Brendan Taylor) हैमस्ट्रिंग चोट के कारण चल रहे टी20 विश्व...

Explore our articles