spot_img

Gandhinagar : गुजरात उपचुनाव: विसावदर सीट से आआपा आगे, कडी में भाजपा की मजबूत स्थिति

गांधीनगर : (Gandhinagar) गुजरात की विसावदर और कडी विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। कडी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार राजेंद्रकुमार (राजूभाई) (Bharatiya Janata Party (BJP) candidate Rajendrakumar (Rajubhai))दानेश्वर चावडा बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी (आआपा) उम्मीदवार गोपाल इटालिया आगे (Aam Aadmi Party (AAP) candidate Gopal Italia) चल रहे हैं।

चुनाव आयोग (Election Commission) के मुताबिक, 11 राउंड की गिनती के बाद गुजरात की कडी विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार राजेंद्रकुमार को 49288 वोट मिले हैं। वह कांग्रेस उम्मीदवार से 21021 वोटों से आगे हैं। कांग्रेस के रमेशभाई चावड़ा 28267 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी उम्मीदवार गोपाल इटालिया आगे चल रहे हैं। आआपा उम्मीदवार भाजपा के किरीट पटेल से 5658 वोटों से आगे हैं। गोपाल इटालिया 38710 वोटों के साथ सबसे आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा उम्मीदवार 33052 वोटों के साथ तथा तीसरे नंबर पर कांग्रेस के नितिन रणपरिया 3750 वोट के साथ हैं। मतगणना के और भी राउंड अभी बाकी हैं। अंतिम नतीजों का इंतजार है।

Mumbai : बीएमसी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की ओर बढ़ता रुझान

मराठी-हिंदी माध्यम में गिरावट; शिक्षा बजट बढ़कर ₹4,105 करोडमुंबई : (Mumbai) प्रजा फाउंडेशन द्वारा जारी “मुंबई नगरपालिका की शिक्षा स्थिति 2026” ("Status of Education...

Explore our articles