Young man and married woman committed suicide by hanging
फिरोजाबाद : जनपद के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को एक युवक और एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है।
थाना मटसेना क्षेत्र के गांव दौकैली निवासी बृजमोहन (38) पुत्र सुल्तान सिंह किराये पर रहता था। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह बाहर का रहने वाला था। कुछ समय से यहां रह रहा था।उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी ने उसे फाँसी पर लटका देखा तो शोर मचाया। उसकी आवाज सुन मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गये। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसकी पत्नी से पूछताछ की और शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भिजवाया। उसके चार बच्चे हैं।पुलिस का कहना है बृजमोहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
वहीं, दूसरी घटना में थाना रसूलपुर क्षेत्र के शांति नगर निवासी मोना (27) पत्नी मोहित ने किन्ही कारणों के चलते फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस उसके भी शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। यहां शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।


