spot_img

Firozabad : वफ्फ बिल असंवैधानिक, कोर्ट में नहीं होगा इसका कोई आधार : प्रो. रामगोपाल यादव

फिरोजाबाद : (Firozabad) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने रविवार को भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने वफ्फ बिल को असंवैधानिक बताया और कहा कि यह बिल कोर्ट में टिक नहीं पाएगा।समाजवादी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव जसराना क्षेत्र के नंगला खजुरिया में अस्पताल उद्घाटन को आए थे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए वफ्फ बिल पर कहा कि यह असंवैधानिक विल है। कोर्ट में यह बिल फेल होगा। अभी तो सब खुश हो रहे हैं। यह बिल मंदिर, मस्ज़िद, गुरुद्वारा सबके लिए घातक है। कलेक्टर जब भी चाहेंगे तब जमीन को नजूल की भूमि बताकर कब्जा कर लेंगे। उन्होंने वफ्फ बिल पर बिहार के नेता तेजस्वी यादव के बयान का समर्थन करते कहा कि बिल असंबैधानिक है। इसका कोई कोर्ट में आधार नहीं होगा। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा रामनवमी पर शोभा यात्रा पर रोक लगाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वहाँ कोई रोक नहीं है। शोशल मीडिया उनकी सरकार को बदनाम करने में लगी है। टीएमसी के सांसदों से उनकी रोज बात होती है। ऐसा कुछ नहीं है।

Explore our articles