spot_img

Firozabad : रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, दो किमी तक बस में फंसे रहे

फिरोजाबाद : (Firozabad) उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के थाना जसराना क्षेत्र (Jasrana police station area of ​​Firozabad district in Uttar Pradesh) अन्तर्गत शुक्रवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

घाघऊ नगला पांडे निवासी हासिम (22) पुत्र यूनुस खान और इरशाद (20) पुत्र बबलू (Hasim (22), son of Yunus Khan, and Irshad (20), son of Bablu, residents of Ghaghu Nagla Pandey) मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से निकले थे। जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल मुख्य मार्ग पर पहुंची तभी एटा की ओर जा रही रोडवेज बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल बस के नीचे फंस गई। बस चालक मोटरसाइकिल को करीब दो किलोमीटर दूर ग्राम बनबारा तक घसीटता हुआ ले गया। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर चालक ने बस रोकी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस चालक को हिरासत में ले लिया। बस को भी थाने भेज दिया गया है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार पांडेय (Inspector Rajesh Kumar Pandey) का कहना है कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

New Delhi : आयकर विभाग ने जारी किए आईटीआर-1 और आईटीआर-4 के यूटिलिटी फॉर्म

नई दिल्ली : (New Delhi) आयकर विभाग (Income Tax Department) ने वित्त वर्ष 2025-2026 (आकलन वर्ष 2026-27) के लिए आईटीआर-1 और आईटीआर-4 के एक्सेल...

Explore our articles