spot_img

Firozabad : कालिन्द्री एक्सप्रेस की चेन पुलिंग कर पथराव करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

फिरोजाबाद : कालिन्द्री एक्सप्रेस की चेन पुलिंग करने के बाद आरपीएफ कर्मियों पर पथराव करने के मामले में शिकोहाबाद आरपीएफ ने सोमवार को तीन लोगों को और पकड़ा है। जबकि एक आरोपित को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

कानपुर से फर्रुखाबाद वाया दिल्ली जाने वाली कालिन्द्री एक्सप्रेस को अरांव के पास चेन पुलिंग कर रोक दिया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरपीएफ ने चेन पुलिंग करने वालों को पकड़ा तो पकड़े गए यात्रियों ने आरपीएफ कर्मियों पर भी पथराव कर दिया। इससे ट्रेन में बैठे अन्य यात्री भी सहम गए।

आरपीएफ ने इस मामले में 23 मई को विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया था। अन्य आरोपितों की तलाश में आरपीएफ जुटी हुई थी। एएसआई बृजेश कुमार द्वारा हमराह स्टाफ के साथ मुखबिर की सूचना पर मामले में फरार चल रहे आरोपितों को पकड़ कर जेल भेजा है।

पकड़े गए आरोपितों के नाम शिवा दुबे पुत्र राकेश दुबे निवासी आवास विकास कॉलोनी मैनपुरी, अजय कुमार उर्फ शिंकू यादव पुत्र शिवराज सिंह निवासी टिकसुरी थाना एलाऊ जिला मैनपुरी, हाल निवासी देवपुरा तलैया मैनपुरी, अनुराग बघेल पुत्र हुकुम सिंह निवासी राधाकुंड राधारमण रोड मैनपुरी, हाल निवासी हरिपुरम कॉलोनी नाले के पास कोतवाली मैनपुरी हैं। आरपीएफ प्रभारी आनन्द कुमार ने बताया कि ट्रेन पर पथराव करने वाले तीन आरोपियों को जेल भेजा गया है।

Mumbai : नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की पुलिस कस्टडी २९ मार्च तक बढ़ाई गई

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के नासिक जिला अदालत (Nashik District Court in Maharashtra) ने मंगलवार को नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की...

Explore our articles