spot_img

Firozabad : पत्नी के चरित्र पर था शक, इसलिये किया जान लेने का प्रयास, गिरफ्तार

फिरोजाबाद : थाना जसराना क्षेत्र अन्तर्गत पत्नी के चरित्र पर शक होने को लेकर पति ने उसकी गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। हालत बिगड़ने से पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर पुलिस ने सोमवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थाना जसराना प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार ने बताया कि जसराना थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को एक महिला की गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की गई थी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूछताछ में यह बात सामने आयी कि महिला की हत्या का प्रयास उसके ही पति कौशल किशोर पुत्र रमेश चंद ने किया था और वह घटना के बाद से ही फरार है।

पीड़िता ने अपने पति कौशल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि सोमवार को आरोपी पति कौशल किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से असलहा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। पूछताछ में कौशल ने बताया कि उसकी पत्नी के संबंध किसी दूसरे व्यक्ति से हैं।

Explore our articles