spot_img
HomeFirozabadFirozabad: फिरोजाबाद सीट पर मतगणना जारी, सपा के अक्षय यादव आगे

Firozabad: फिरोजाबाद सीट पर मतगणना जारी, सपा के अक्षय यादव आगे

फिरोजाबाद:(Firozabad) सुहाग की नगरी के लिए सुप्रसिद्ध फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर मंगलवार सुबह 8 बजे से प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी है। सपा के अक्षय यादव (Akshay Yadav) आगे चल रहे हैं। जबकि भाजपा उम्मीदवार विश्वदीप सिंह दूसरे नंबर पर हैं। फाइनल मतगणना के बाद ही तय होगा कि जनता ने किस पर भरोसा जताया है। फिलहाल सपा और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला जारी है।

मंगलवार सुबह 8 बजे शिकोहाबाद स्थित नवीन गल्ला मंडी में पुलिस व जिला प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई। शुरुआत में पोस्टल बैलेट की गिनती हुई। इसके बाद राउंड बार मतगणना जारी है। अभी तक के चुनाव परिणाम में सपा के अक्षय यादव आगे चल रहे हैं। जबकि भाजपा उम्मीदवार विश्वदीप सिंह दूसरे और बसपा उम्मीदवार चौधरी बसीर तीसरे नंबर पर हैं।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर