spot_img

Firozabad : बहन के ससुराल में पेड़ पर लटका मिला भाई का शव

फिरोजाबाद : थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अन्तर्गत सोमवार को एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। मृतक अपनी बहन के ससुराल आया था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई है और मामले की जांच कर रही है।

थाना सिरसागंज क्षेत्र के श्याम नगर निवासी अर्जुन (26) पुत्र शिव चरण एक वर्ष से अपने बहनोई मुकेश चंद पुत्र करन सिंह के यहां रहता था। सोमवार को ग्रामीणों ने युवक को खेत में लगे पेड़ पर फंदे पर झूलता देखा तो गांव में सनसनी फैल गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि अर्जुन ने एक युवती से कोर्ट मैरिज की थी। एक वर्ष पूर्व अर्जुन की पत्नी किसी और के साथ चली गई थी। जिस कारण वह अवसाद में था। संभवत: इसी के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

इस बारे में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि एक युवक ने अपनी छोटी बहन के गांव में पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या क्यों की इस बारे में कुछ ज्यादा जानकारी नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है। अगर मामले में कोई तहरीर आती है तो आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Ahilyanagar : देश का पहला ‘जाति मुक्त’ गांव घोषित हुआ सौंदला

अहिल्यानगर : (Ahilyanagar) देश में जहां एक ओर जातिगत जनगणना और आरक्षण की राजनीति को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के अहिल्यानगर...

Explore our articles