spot_img

Fatehpur : परशुराम शोभायात्रा का मुस्लिम समुदाय ने स्वागत किया, पेश की एकता की मिशाल

फतेहपुर : जिले में रविवार को भगवान पशुराम की जयन्ती पर हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली। छोटी ईद क़े दिन परशुराम जयंती के अवसर पर खान मार्केट के संचालक इरफान ख़ान एडवोकेट उर्फ गुड्डू खान साहब के द्वारा हिंदू-मुस्लिम एकता की मिशाल पेश करते हुए शोभायात्रा में शामिल सभी भक्तों को ठंडा, जूस, फ्रूटी और ठंडे पानी वितरण किया गया।

बहुआ विकास खण्ड के शाह कस्बे में भगवान श्री परशुराम जी की शोभायात्रा का खान मार्केट कस्बा शाह के द्वारा स्वागत किया गया और जुलूस में शामिल सभी भक्तों को ठंडा, जूस, फ्रूटी और ठंडे पानी वितरण किया गया। जिससे कि हिंदू-मुस्लिम एकता की एक अनूठी मिसाल शाह कस्बे के खान मार्केट में देखने को मिली।

शोभायात्रा पर मुस्लिम समाज के लोगों ने फूलों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। मुस्लिम समुदाय के युवाओं द्वारा पुष्प वर्षा भी की गई। बाद में ठण्डा पेय का वितरण किया गया। इस कार्य को लोगो ने जमकर सराहा।

Explore our articles