spot_img

Faridabad : एकतरफा प्यार में युवक ने की महिला की हत्या

फरीदाबाद: (Faridabad)फरीदाबाद में एक व्यक्ति ने एकतरफा प्यार के चलते महिला की गला काट कर हत्या कर दी गई। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके। महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी पर हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार काे बताया कि सूरजकुंड इलाके के महतोडेरा में रहने वाली महिला अनीता (40) मानव रचना यूनिवर्सिटी की कैंटीन में काम करती थी। सोमवार सुबह अनीता अपने पड़ोस में रहने वाली संगीता के साथ काम पर पर जा रही थी। रास्ते में एक व्यक्ति नंदलाल उर्फ अशोक झाडिय़ों में छिपकर बैठा था। उसने वहां से गुजर रही अनीता को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुकी। गुस्साए नंदलाल ने अनीता पर अचानक से तेजधार हथियार चाकू से हमला कर दिया। महिला की गर्दन पर चाकू तीन वार किए गए। अनीता मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। तभी से महिला की हालत गंभीर थी। शुक्रवार की रात दिल्ली के ट्रामा सेंटर में उसकी मौत हो गई। अनीता की ननद ज्योति के अनुसार, अनीता के पति राकेश की मृत्यु 2018 में बीमारी के कारण हो गई थी। उनकी शादी 2012-13 में हुई थी और उनका कोई बच्चा नहीं था। अनीता अपनी आजीविका के लिए यूनिवर्सिटी की कैंटीन में काम करती थी। ज्योति के मुताबिक उनके पैतृक गांव झारखंड में है जो कि यहां पिछले लगभग 18 वर्षों से रहते हैं माता-पिता झारखंड में है जिसके चलते उनकी भाभी के शव को दाह संस्कार के लिए झारखंड ले जाया जा रहा है। बताया गया है कि नंदलाल एक शादीशुदा व्यक्ति है और तीन बच्चों का पिता है। वह दो साल पहले अनीता के पड़ोस में रहने आया था। बाद में वह पंजाब चला गया, लेकिन लगातार अनीता का पीछा करता रहा। वह उसको एकतरफा प्यार करता था। अनीता उससे बातचीत करना पसंद नहीं करती थी। उसने एकतरफा प्यार में ही अनीता की हत्या कर दी। सूरजकुंड थाना पुलिस ने आरोपी नंदलाल उर्फ अशोक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

New Delhi : कर्नाटक उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने दोनों उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए दो उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी...

Explore our articles