spot_img

Faridabad: महिला से दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों ने महिला की हत्या कर छत में लगे पंखे में चादर का फंदा लगाकर लटकाया था

फरीदाबाद:(Faridabad) महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी गला दबाकर हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच डीएलएफ पुलिस (Crime Branch DLF Police) ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के नाम मुकेश उर्फ कालू और प्रहलाद है। दोनों आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

आरोपी मुकेश उर्फ कालू सेक्टर 8 की इंदिरा कॉलोनी में तथा आरोपी प्रहलाद गांव मुजेसर में रह रहा है। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से बाटा फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान सामने आया कि दोनों आरोपी 21 अप्रैल को मृतक महिला के घर में चोरी की नियत से गए थे।

घर में महिला को अकेला देख आरोपियों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात से बचने के लिए आरोपियों ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी थी और चादर से फंदा लगाकर छत में लगे पंखे से लटका दिया था। आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

आरोपियों से दो मोबाइल फोन और मकान की चाबी बरामद कर ली गई है। आरोपी प्रहलाद पहले वेल्डिंग का काम करता था अब मेहनत मजदूरी का काम करता है। आरोपी मुकेश उर्फ कालू एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।

Explore our articles