फरीदाबाद : (Faridabad)अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर पुलिस टीम ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए 27 किलोग्राम गांजा बरामद कर नशा उपलब्ध करवाने व बेचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहन, नगीना व भोला मियॉ के रुप में हुई है। अपराध शाखा बॉर्डर की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मोहन और नगीना निवासी गणेश नगर दिल्ली द्वारा गांजा लेकर आ रहे है, सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने सेक्टर-37 पल्ला रोड से 27 किलो 260 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ नशा तस्करी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों दिल्ली में ऑटो चलाते है तथा भोला मियां वासी गोपालगंज बिहार के लिए काम करते हैं। 13 फरवरी को भोला मियां गोपालगंज बिहार से गांजा लेकर आया था, जिसने गांजा बेचने के लिए उनको दिया था। वे गांजा बेचने उपरांत पैसे लेकर भोला मियां को दे देते। जिन्होंने पूछताछ में यह भी बताया कि टोल टैक्स रोड के पास भोला मियां माल बेचने के पैसे लेने के लिए उनका इंतजार कर रहा है। मामले में आगे कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा की टीम ने आरोपी भोला मियां निवासी गोपालगंज को टोल के पास से गिरफ्तार किया। जिसने पूछताछ में बताया कि बिहार से गांजा लेकर आया था। आरोपी भोला पर नशा तस्करी का मामला उ.प्र. में भी दर्ज है। आरोपी भोला मियां व नगीना को पूछताछ के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर पुलिस टीम ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए 27 किलोग्राम गांजा बरामद कर नशा उपलब्ध करवाने व बेचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहन, नगीना व भोला मियॉ के रुप में हुई है। अपराध शाखा बॉर्डर की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मोहन और नगीना निवासी गणेश नगर दिल्ली द्वारा गांजा लेकर आ रहे है, सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने सेक्टर-37 पल्ला रोड से 27 किलो 260 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ नशा तस्करी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों दिल्ली में ऑटो चलाते है तथा भोला मियां वासी गोपालगंज बिहार के लिए काम करते हैं। 13 फरवरी को भोला मियां गोपालगंज बिहार से गांजा लेकर आया था, जिसने गांजा बेचने के लिए उनको दिया था। वे गांजा बेचने उपरांत पैसे लेकर भोला मियां को दे देते। जिन्होंने पूछताछ में यह भी बताया कि टोल टैक्स रोड के पास भोला मियां माल बेचने के पैसे लेने के लिए उनका इंतजार कर रहा है। मामले में आगे कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा की टीम ने आरोपी भोला मियां निवासी गोपालगंज को टोल के पास से गिरफ्तार किया। जिसने पूछताछ में बताया कि बिहार से गांजा लेकर आया था। आरोपी भोला पर नशा तस्करी का मामला उ.प्र. में भी दर्ज है। आरोपी भोला मियां व नगीना को पूछताछ के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


