spot_img

Faridabad : कुरियर कंपनियों में स्निफर डॉग टीम के साथ चलाया सर्च अभियान

फरीदाबाद : फरीदाबाद में नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए क्राइम ब्रांच बॉर्डर प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार व उनकी टीम ने गुरुवार को डॉग्स स्क्वॉड के साथ मिलकर कुरियर कंपनियों में सर्च अभियान चलाया।

एनआईटी और सेक्टर 15ए एरिया में स्थित तीन कुरियर कंपनियों में जाकर सरप्राइज चेकिंग की और डॉग्स स्क्वॉड की मदद से वहां पर संदिग्ध नशीले पदार्थों की तलाश की। कुछ नशा तस्कर इन कुरियर कंपनियों के माध्यम से नशा सप्लाई करते हैं। इससे किसी को आसानी से पता भी नहीं चल माता और न ही कोई शक करता है। सभी यह सोचते हैं कि इस कुरियर में किसी न किसी का कुछ सामान जा रहा होगा, इसलिए बंद पैकेट को नहीं कोई चेक करता और न ही इसमें किसी प्रकार की पूछताछ होती है। इसलिए इनकी चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाए जाते हैं, जिससे डॉग्स स्क्वॉड टीम की मदद से इस प्रकार के नशीले पदार्थों का पता लगाया जा सकता है।

पुलिस टीम द्वारा सभी कुरियर कंपनियों को चेतावनी दी गई है कि यदि उनकी कंपनी के माध्यम से किसी भी प्रकार की नशा तस्करी का अंदेशा हुआ तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि पुलिस समय रहते इसके खिलाफ कार्रवाई कर सके। पुलिस को सूचित न करने पर कुरियर कंपनियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Explore our articles