spot_img

Faridabad : मोदी सरकार ने कोरोना महामारी में 80 करोड़ लोगों को दिया राशन : कृष्णपाल गुर्जर

फरीदाबाद : केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद में हर माह फ्री में लगभग 25000 क्विंटल गेहूं व 1300 क्विंटल चीनी बीपीएल परिवारों के लाभार्थियों में वितरित किया जा रहा है। गुर्जर ने कहा कि देश में बीपीएल परिवारों के 80,000 करोड़ लोगों को कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुफ्त में राशन देने का काम किया है। वहीं हर बीपीएल परिवार के व्यक्ति को प्रतिमाह 2 किलो गेहूं तथा 3 किलो चावल दिया जा रहा है। वे गुरुवार को बल्लभगढ़ की अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित लाभार्थी उत्सव में बोल रहे थे।

उन्होंने वहां 10 गरीब परिवारों को बीपीएल कार्ड वितरित किए। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वर्तमान में जिला फरीदाबाद में कुल 185718 राशन कार्ड बनाए गए हैं, जिनमें 743033 सदस्य हैं। इनमें से 178859 बीपीएल राशन कार्ड व 6859 ए ए वाई श्रेणी के राशन कार्ड बनाए गए हैं, जो कि परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) प्रणाली से सत्यापित डाटा के आधार पर लाभार्थी परिवारों को घर बैठे प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में इन सभी लाभार्थियों को जनवरी 2023 से राशन वितरण प्रारंभ कर दिया गया है। वर्तमान में बीपीएल कार्ड धारकों को एनएफएसए के तहत 5 किलोग्राम गेहूं प्रति व्यक्ति व एएवाई कार्ड धारकों को 35 किलोग्राम गेहूं प्रति राशन कार्ड फ्री में और 1 किलोग्राम चीनी ऑनलाइन पीओएस मशीन द्वारा वितरित की जा रही है। जिला फरीदाबाद में हर माह लगभग 25000 क्विंटल गेहूं व 1300 क्विंटल चीनी फ्री में इन सभी लाभार्थियों में वितरित की जा रही है।

Explore our articles