इटावा : (Etawah) उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में नगर पालिका में तैनात वरिष्ठ लिपिक सुसाइड मामले में वांछित पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता उर्फ संटू (Chairman Kuldeep Gupta alias Santu) पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव (Senior Superintendent of Police Brijesh Kumar Srivastava) ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि बीते दिनों नगर पालिका में तैनात वरिष्ठ लिपिक राजीव यादव (Rajiv Yadav) ने यमुना नदी में कूदकर जान दी थी। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने नगर पालिका के चेयरमैन ज्योति गुप्ता, पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता उर्फ संटू, अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
मामले में वांछित चल रहे सभी आरोपितों के घर पर पुलिस ने नोटिस चस्पा करते हुए गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। इसी कड़ी में वांछित पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता उर्फ संटू की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।


