spot_img

Etawah : इटावा में एक कार नदी में गिरी, एक की मौत, चार घायल

इटावा : इटावा जिले के भरथना थाना इलाके में इटावा-कन्नौज राजमार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नदी में गिर गयी जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सत्‍यपाल सिंह ने मंगलवार को बताया कि सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को जिले के भरथना थाना क्षेत्र के बहारपुरा गांव के निकट एक कार इटावा-बिधूना-कन्नौज हाईवे पर अहनैय्या नदी के पुल से अनियंत्रित होकर नीचे नदी में गिर गयी।

सिंह ने बताया कि इस हादसे में कार सवार कन्नौज जिले के निवासी जगदीश (65) की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि कार सवार चार अन्य घायल हो गये। उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles