spot_img

Entertainment: रजनीकांत पर धोखाधड़ी के आरोप पर पत्नी ने चुप्पी तोड़ी

सुपरस्टार रजनीकांत लगातार किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कभी अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर। कुछ दिन पहले रजनीकांत पर धोखाधड़ी का आरोप लगा था। अब इस पर रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ किया है कि, ‘हमने किसी भी तरह की धोखाधड़ी नहीं की है।’

लता ने मीडिया से बातचीत के दौरान रजनीकांत पर लगे धोखाधड़ी के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, एक लोकप्रिय व्यक्ति होने के नाते यह मामला हमारे लिए अपमानजनक और शोषणकारी है। एक सेलिब्रिटी होने की एक कीमत चुकानी पड़ती है। यह कोई बड़ी बात नहीं है। लता ने कहा कि किसी को धोखा नहीं दिया गया है।

दरअसल, वर्ष 2015 में चेन्नई की एक विज्ञापन कंपनी ने सुपरस्टार रजनीकांत पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। यह मामला मंगलवार को बेंगलुरु की एक कोर्ट में पेश किया गया। फिलहाल इस मामले में कोर्ट ने जमानत दे दी है। साथ ही अगली सुनवाई 6 जनवरी को होगी।

Explore our articles