spot_img

Entertainment: फिल्म ‘मैदान’ की कमाई में आई गिरावट, 6 दिनों का कुल कलेक्शन 25.15 करोड़ रुपये

अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ को लेकर पिछले कई दिनों से खूब चर्चा हो रही है। फिल्म 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कमाई की है। यह फिल्म भारतीय फुटबॉल के इतिहास की एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म ‘मैदान’ कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक है। फुटबॉल के खेल में भारत का नाम रोशन करने के लिए रहीम का समर्पण देखते ही बनता है। अब ‘मैदान’ की रिलीज के छठे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मैदान’ ने रिलीज के छठे दिन 1.65 करोड़ की कमाई की है। ‘मैदान’ ने पहले दिन कुल 7.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दूसरे दिन 2.75 करोड़ की कमाई की है। तीसरे दिन फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे दिन 6.4 करोड़ की कमाई की है। पांचवें दिन 1.5 करोड़ करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ‘मैदान’ का 6 दिनों का कुल कलेक्शन अब 25.15 करोड़ रुपये हो गया है।

ज़ी स्टूडियोज़, बोनी कपूर, अरुणवा जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला की निर्मित इस फिल्म की कहानी को सैविन क्वाड्रास और रितेश शाह ने लिखे गए हैं। संगीत एआर रहमान का है और गीत मनोज मुंतशिर शुक्ला का है। फिल्म में अभिनेता अजय देवगन, गजराज राव, प्रियामणि मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

New Delhi : थॉमस कप में लक्ष्य सेन की हार के बावजूद भारत ने कनाडा पर बनाई बढ़त

नई दिल्ली : (New Delhi) थॉमस कप में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम (Indian men's badminton team) ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए...

Explore our articles