spot_img
Home entertainment Entertainment: करण जौहर के आलीशान फ्लैट में किराये पर रहेंगे इमरान खान

Entertainment: करण जौहर के आलीशान फ्लैट में किराये पर रहेंगे इमरान खान

0
178

”जाने तू या जाने ना” फेम एक्टर इमरान खान इस समय अपनी गर्लफ्रेंड की वजह से खबरों में हैं। पत्नी से तलाक के बाद वह लेखा वॉशिंगटन को डेट कर रहे हैं। जब वह अपनी बहन आइरा खान की शादी में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे तो सभी की निगाहें उन दोनों पर टिक गईं। इमरान खान के बारे में अब एक नया अपडेट सामने आया है।

करण जौहर के फ्लैट में रहने वाला अभिनेता कोई और नहीं बल्कि आमिर खान के भतीजे अभिनेता इमरान खान हैं। कुछ दिन पहले इमरान ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। इसके बाद अब वह गर्लफ्रेंड रेखा वाशिंगटन के साथ करण जौहर के बांद्रा स्थित घर में शिफ्ट हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इमरान और लेखा अब करण जौहर के जिस घर में रह रहे हैं, उसका किराया करीब 9 लाख रुपये है। यह समझौता 20 मार्च, 2024 से तीन साल के लिए है। उनका घर कार्टर रोड पर क्लिफपेट में एक तीन मंजिला अपार्टमेंट है।

मुंबई के बांद्रा इलाके में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी रहते हैं। शाहरुख खान से लेकर सचिन तेंदुलकर तक, सबके पास बांद्रा में आलीशान बंगले हैं और फ्लैट हैं। अब इमरान खान भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ इसी इलाके में शिफ्ट होने जा रहे हैं। इमरान ने 2019 में अपनी पत्नी अवंतिका को तलाक दे दिया। उनकी एक बेटी भी है। कोरोना लॉकडाउन के दौरान इमरान का तलाक हो गया था और बाद में वह लेखा वाशिंगटन के संपर्क में आए। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया और अब दोनों लिव इन रिलेशनशिप में हैं।