spot_img

Entertainment: पिता बनने पर वरुण धवन बधाई देने का लगा तांता

अभिनेता वरुण धवन और नताशा दलाल की जिन्दगी में एक प्यारी सी बच्ची आ गई है। पिता बने वरुण धवन ने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को यह खुशखबरी दी है। इस खबर पर फिल्म जगत के कई लोगों और उनके प्रशंसकों ने बधाइयां दी हैं।

वरुण ने इंस्टाग्राम पर एक ग्राफिक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा, ‘हमारे यहां एक बच्ची हुई है। मां और बच्चे के लिए शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे। हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।”

वरुण की ओर से दी गई खुशखबरी पर कई एक्टर्स ने कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। करीना कपूर ने टिप्पणी की, “भगवान आप सभी को आशीर्वाद दें। बहुत बढ़िया खबर” जबकि अभिषेक बच्चन ने टिप्पणी की, “क्या अच्छी खबर है। बधाई हो” रकुल प्रीत ने कमेंट किया, “बधाई हो.. आप तीनों को ढेर सारा प्यार।” सामंथा रुथ प्रभु, अरमान मलिक, प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा, सान्या मल्होत्रा, शारवरी, बिपाशा बसु जैसे कई कलाकारों ने वरुण और उनके परिवार के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

इससे पहले फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की थी। करण ने लिखा, ‘मेरे बच्चे को बेटी हुई! मैं बहुत खुश हूं। बच्चे के माता-पिता को बधाई। नताशा और वरुण, आपको बहुत सारा प्यार।’ अर्जुन कपूर ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर अपने दोस्त को बधाई दी। अर्जुन ने लिखा, ””बेबी जॉन की एक बेटी है। बाबा नंबर 1 की कास्टिंग आखिरकार लॉक हो गई है। नताशा और वरुण को बधाई। अब नियारा अभीर और जॉय को एक बहन मिल गई है। कल पहली बार वरुण के पिता और बच्चे के दादा डेविड धवन ने सभी को ये खुशखबरी दी। अस्पताल से निकलते वक्त डेविड धवन ने पैपराजी को बताया कि वरुण और नताशा के घर एक प्यारी सी बेटी हुई है।

उल्लेखनीय है कि वरुण और नताशा 24 जनवरी 2021 को शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के तीन साल बाद इस कपल ने फरवरी में एक खास फोटो शेयर कर अपने फैंस को नताशा की प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles