spot_img

Election 26 : ममता बनर्जी का भाजपा पर निशाना, अमित शाह पर भी कसा तंज

Election 26: Mamata Banerjee Targets BJP, Takes a Dig at Amit Shah

कोलकाता : (Kolkata) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर दक्षिण दिनाजपुर जिले के हरिरामपुर में आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) पर तीखा हमला बोला। शुक्रवार को ममता यहां तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रही थीं।

अमित शाह के चुनाव से पहले राज्य में 25 दिन रहने की घोषणा पर कटाक्ष करते हुए ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि यदि वह 25 दिन की जगह पूरे 365 दिन भी राज्य में रहें तो भी तृणमूल को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि लोग जितना उनका चेहरा देखेंगे, उतना ही भाजपा के वोट कम होंगे। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि उनके चेहरे पर अत्याचार और दंगों की छाप दिखाई देती है।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा सीटों के पुनर्विन्यास के जरिए बंगाल को बांटने की साजिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों को मिलाकर अलग राज्य बनाने की योजना बनाई जा रही है। हालांकि उन्होंने विश्वास जताया कि 2026 के चुनाव में भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ेगा।

ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने यह भी आशंका जताई कि मतदान के दिन केंद्रीय बलों का उपयोग कर मतदाताओं को मतदान से रोका जा सकता है। उन्होंने अपने दल के उम्मीदवारों को अति आत्मविश्वास से बचने की सलाह दी और कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में सतर्क निगरानी रखने को कहा। उन्होंने राज्य सरकार की सामाजिक योजनाओं का उल्लेख करते हुए मतदाताओं से सतर्क रहने की अपील की।

मालदा की हालिया घटना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले के आरोपित को राज्य की आपराधिक जांच शाखा ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने दावा किया कि आरोपित महाराष्ट्र से आ रहा था और भाजपा के इशारे पर अशांति फैलाने की साजिश थी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी के पहुंचने से पहले ही बागडोगरा से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोग एजेंसियों के माध्यम से लोगों से बैंक खाते की जानकारी मांग रहे हैं और पैसे देने का लालच दे रहे हैं। उन्होंने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि किसी को भी अपने बैंक खाते का विवरण नहीं देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस चुनाव (Trinamool Congress) में विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर जनता के बीच जा रही है और पार्टी को जनता का समर्थन मिलेगा।

Bengaluru : आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने कहा, “हम यहां दबदबा बनाने आए हैं”

बेंगलुरु : (Bengaluru) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा (Royal Challengers Bengaluru wicketkeeper-batter Jitesh Sharma) ने साफ कर दिया है कि टीम का...

Explore our articles