spot_img

East Singhbhum : सोशल मीडिया लाइव पर महिला ने की खुदकुशी, पति हिरासत में

पूर्वी सिंहभूम : (East Singhbhum) कदमा थाना क्षेत्र के फॉर्म एरिया (Farm Area in the Kadma police station area) के क्वार्टर नंबर 16/19 में शुक्रवार दोपहर को मालती कुमारी (28) ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी, क्योंकि उसके पति ड्यूटी पर गए थे और दोनों बच्चे स्कूल में थे।

जानकारी के अनुसार, महिला ने कमरे में लगे पंखे में अपनी चुन्नी से फांसी लगाई। लाइव वीडियो में मालती ने अपने पति सहदेव यादव को आपसी विवाद और रोज़ाना की प्रताड़ना का दोषी ठहराया। परिजनों ने तुरंत महिला को टीएमएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मालती की शादी 2013 में सहदेव यादव से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। पति टाटा स्टील में ठेका कर्मी (Her husband is a contract worker at Tata Steel) हैं। महिला मूल रूप से गिरीडीह की रहने वाली थी, जबकि ससुराल कोडरमा में है, लेकिन वह कदमा में अपने पति और बच्चों के साथ रहती थी।

सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो के आधार पर कदमा थाना पुलिस ने पति को शनिवार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना ने परिवार और स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है।

Tehran/Beirut/Tel Aviv/Washington : इजराइल का बेरूत में हमला, ईरानी कुद्स फोर्स के लेबनान कॉर्प्स के कमांडर मारे गए

तेहरान/बेरूत/ तेल अवीव/वाशिंगटन : (Tehran/Beirut/Tel Aviv/Washington) अमेरिका-इजराइल और ईरान (US, Israel, and Iran) के बीच जंग के नौवें दिन तक युद्ध की लपटें फारस...

Explore our articles