spot_img

East Singhbhum/Ranchi : जमशेदपुर में विदेशियों को साइबर ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम/रांची : पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) पुलिस ने गोलमुरी के मुस्लिम बस्ती में छापेमारी कर विदेशियों को साइबर ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से 13 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, सात लैपटॉप चार्जर, एक स्वीपर मशीन और 13 एटीएम कार्ड जब्त किए हैं।

गिरफ्तार आरोपितों में गोलमुरी टुइलाडुंगरी निवासी अमरीक सिंह उर्फ रिंकू, कोलकाता दत्ता लेन निवासी विवेक गुप्ता, कोलकाता बगोई पाड़ा निवासी तनुप दास, हावड़ा निवासी गौरव चौधरी, मनीष चौधरी, संदीप कुमार राम और प्रवीण चौधरी शामिल हैं। हालांकि, गिरोह का मुख्य सरगना टेल्को घड़ी पार्क के पास रहने वाला सौरभ कुमार सिन्हा और साइबर क्राइम के लिए जगह उपलब्ध कराने वाला रमिज रजा खान पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

एसएसपी किशोर कौशल ने रविवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गोलमुरी में साइबर ठगी का काम किया जा रहा है। सूचना पर बिष्टुपुर थाना में रमिज रजा खान के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर और गोलमुरी पुलिस ने संयुक्त रूप से मुस्लिम बस्ती स्थित रमिज रजा खान के घर छापेमारी की। मौके से पुलिस ने सातों आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles