spot_img

East Champaran: इंडो नेपाल के रक्सौल बार्डर पर भारत में अनाधिकृत प्रवेश करते दो चीनी नागरिक गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण:(East Champaran) भारतीय आब्रजन अधिकारियो ने इंडो-नेपाल के रक्सौल बार्डर क्राॅस करते दो चीनी नागरिक को हिरासत में लिया है। जिनकी पहचान झाओ जिंग पिता झाओ जिओ पिंग,जियांग्शी,चीन और दूसरे की पहचान फू होंग पिता फू होंग जेन,जियांग्शी,चीन निवासी के रूप में की गयी है।

आब्रजन अधिकारियों ने बताया कि दोनों चीनी नागरिक नेपाल से भारत में प्रवेश करने के दौरान इंडियन कस्टम ऑफिस के सामने से पकड़ा गया और जाँच के लिए आव्रजन कार्यालय में लाया गया। जांच में पाया गया की दोनों चीनी नागरिक के पास वैध पासपोर्ट और कोई वीजा उपलब्ध नहीं है।एक का पासपोर्ट फरवरी 23 व दूसरे का मई 23 में ही अवैध हो चुके है।वही इनके पास भारत में प्रवेश का वीजा भी उपलब्ध नही है।

अधिकारियो ने बताया कि उक्त दोनों चीनी नागरिको ने 02/07/2023 को भी नेपाल से भारत में बिना वीजा के अनाधिकृत रूप से भारतीय सीमा में प्रवेश के दौरान आव्रजन अधिकारियों के द्वारा पकड़ा गया था,उस समय दोनों को पहली बार बॉर्डर पार करने पर इनके पासपोर्ट को Entry Refused करके चेतावनी देते हुए वापस नेपाल भेज दिया गया था और भारत में आने के लिए भारतीय वीजा लेकर आने का सलाह दिया गया था लेकिन शनिवार की रात में ये दोनों फिर से बिना पासपोर्ट एवं वीजा के अनाधिकृत रूप से भारत में प्रवेश करने का प्रयास करते पकड़े गये है।

New Delhi : विश्व कप से पहले स्पेन का आखिरी अभ्यास मैच पेरू से, मेक्सिको में होगा मुकाबला

नई दिल्ली : (New Delhi) स्पेन की फुटबॉल (Spanish national football team) फीफा विश्व कप 2026 से पहले अपने अंतिम वॉर्म-अप मैच में पेरू...

Explore our articles