पूर्वी चंपारण: (East Champaran) जिले के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के गुआबारी पोस्ट पर तैनात एसएसबी 20वीं वाहिनी के जवानों (SSB 20th Battalion soldiers) ने भारत नेपाल सीमा पर 1652 किलो जानवर की हड्डी बरामद की है। इन हड्डियों को उनसठ प्लास्टिक की बोरियों में भरकर बलुआ गांव में भारत नेपाल सीमा के करीब पचास मीटर भीतर बांस की झाड़ियों में छिपाया गया था। गश्ती दल का नेतृत्व उप निरीक्षक रविकांत कर रहे थे।
20वीं बटालियन के कमांडेंट ने बताया कि भारत नेपाल बॉर्डर के पिलर संख्या 346/06 बलुआ गांव के निकट से कुल 59 बोरो में रखा हड्डी की खेप को बरामद किया गया है। प्रत्येक बोरी का वजन 28 किलोग्राम है। यह किस उद्देश्य से रखा गया था। इसकी जानकारी ली जा रही है। बरामद हड्डियों को कस्टम कार्यालय को सुपुर्द कर दिया गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है


