spot_img

East Champaran: पिपरा के विवाद मामले में छह गिरफ्तार

दूसरे पक्ष के तीन जबकि एक ने किया कोर्ट में सरेंडर

पूर्वी चंपारण:(East Champaran) एसपी कांतेश कुमार के निर्देश पर पिपरा थाना क्षेत्र में हुए पूर्व मुखिया के घर पर हमला के मामले में 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के प्रमोद राय, निबोध कुमार, उपेंद्र कुमार, उमेश राय एवं पिपरा थाना क्षेत्र के सुमन सिंह और प्रशांत सिंह शामिल है। छापेमारी टीम में डीएसपी चकिया सत्येंद्र कुमार सिंह, कल्याणपुर थानाध्यक्ष रोहित, पिपरा थानाध्यक्ष सुनील कुमार, सब इंस्पेक्टर पिपरा थाना द्वारिका सहनी, गौतम कुमार, धर्मवीर कुमार, नीतू कुमारी सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

उल्लेखनीय है,कि एक अमानवीय घटना की वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।वही एक आरोपी ने पुलिस दबिश के कारण कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इधर उक्त घटना के अगले दिन पिपरा थाना क्षेत्र में आरोपी के घर व फैक्ट्री पर सौ से अधिक उपद्रवियों द्वारा हमला कर तोड़फोड़ एवं तबाही मचाने के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इस मामले में 26 लोगों को नामजद करते तकरीबन 200 से अधिक अज्ञात विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सूचना है कि उक्त घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस की मुश्तैदी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी तरह की अप्रिय वारदात ना हो। इसके अलावे मामले के शांतिपूर्ण हल को लेकर भी पुलिस एवं प्रशासन के अलावे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजनो की बातचीत जारी है, जिससे कि इस विवाद का बैठकर स्थाई हल निकाला जा सके।

Explore our articles