पूर्वी चंपारण : जिले के चकिया थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए )की दो सदस्यीय टीम ने मोतिहारी पुलिस व एटीएस के सहयोग से छापेमारी करते हुए प्रतिबंधित पीएफआई के एक्टिव दो सदस्यों को देशी कट्टा और गोली के साथ गिरफ्तार किया है।उनकी गिरफ्तारी चकिया के ऑफिसर कॉलोनी वार्ड 21 से की गई है।
जांच एजेंसी दोनों से पूछताछ कर रही है।पकड़े गए पीएफआई सदस्यों में मोहम्मद कैफ और मोहम्मद शाहिद रजा शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार गत उक्त कारवाई जुलाई माह में गिरफ्तार किये पीएफआई के मास्टर ट्रेनर याकूब उस्मान उर्फ सुल्तान की निशानदेही पर की गयी है। गिरफ्तार दोनो अपनी पहचान छुपाने के लिए व्यवसाय करते थे,जबकि इसकी आड़ में दोनो पीएफआई की गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित कर रहे थे।
मोहम्मद कैफ गिट्टी बालू का कारोबार करता है। उसकी दुकान चकिया थाना से सटे ऑफिसर्स कॉलोनी में है, जबकि शाहिद रजा केसरिया रोड में कपड़े की दुकान चलाता है। यह दोनों काफी गोपनीय ढंग से पीएफआई की गतिविधियो को संचालित कर रहे थे,साथ ही पीएफआई संगठन में नए लोगों को जोड़ने का काम कर रहे थे। फिलहाल दोनो से पूछताछ जारी है,जिससे और भी खुलासे होने की संभावना जतायी जा रही है।


