spot_img

East Champaran : फर्जी पासपोर्ट के सहारे भारत में प्रवेश करते एक नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण : (East Champaran) बिहार के पूर्वी चंपारण जिले की भारत-नेपाल सीमा (India-Nepal border in East Champaran district of Bihar) के रक्सौल सीमा पर आब्रजन विभाग ने कोट डी’ आईवोआर का फर्जी पासपोर्ट के (Nigerian citizen Joseph Okoye at Raxaul border)सहारे अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने की कोशिश करते एक नाइजीरियन नागरिक जोसेप ओकोये को हिरासत में लिया है।

आब्रजन अधिकारी व हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान (Immigration Officer and Haraiya Police Station Head Kishan Kumar Paswan) ने बताया कि नाइजीरियन नागरिक ने पूछताछ में बताया कि वह पहली बार 15 अप्रैल 2012 को तीन महीने के मेडिकल वीजा पर मुम्बई आया था। उसका करीब 12 वर्ष पहले वीजा समाप्त हो गया था, तब से वह बिना किसी वैध दस्तावेज के भारत में रह रहा था, जिसको लेकर 29 दिसंबर 2024 को उसे ‘लीव इंडिया नोटिस’ (Leave India Notice’ on 29 December 2024) जारी कर नाइजीरिया वापस भेजा गया था। लेकिन उसने डिपोर्ट के बाद अपनी पहचान बदल कर एक बार फिर नया नाम और जन्मतिथि के साथ कोट डी’ आईवोआर का फर्जी पासपोर्ट बनवाया और एक बार फिर नेपाल के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश की और इस बार वह प्रवेश करने से पहले ही पुलिस अधिकारियों की नजरों से बचने में नाकामयाब रहा।

इमिग्रेशन विभाग के (Immigration department) अधिकारियो ने बताया कि जांच के दौरान उसके दस्तावेज संदिग्ध लगने के बाद गहन जांच में उसकी असली पहचान सामने आ गई। जिसके बाद, आगे की कार्रवाई के लिए उसे हिरासत में लेकर हरैया थाना पुलिस को सौंप दिया गया। हरैया थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस भारत में उसके संपर्कों और गतिविधियों की जांच कर रही है।

Explore our articles