ग्रामीणो ने जताया आक्रोश
पूर्वी चंपारण:(East Champaran) जिले के छौड़ादानो थाना क्षेत्र (Chhauradano police station area of the district) के पुरुषोत्तमपुर गांव के तीसरी कक्षा में पढने वाला एक सात वर्षीय बच्चे का क्षत विक्षत शव अरहर के खेत से बरामद किया गया है।
ऐसी आशंका है,कि हत्यारो ने ईंट-पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी है।वही शव मिलने के बाद ग्रामीणो में आक्रोश व्याप्त है।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने मामले की छानबीन की। मृत बच्चे की पहचान गांव के बीरत राम के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है।बताया जा रहा है,कि वह शनिवार देर शाम से ही घर से गायब था।
घटना के विरोध में ग्रामीणों ने शव को हीरमनी बाजार के समीप सड़क पर रखकर आदापुर-लखौरा रोड को जाम कर हत्यारे की अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।हालांकि डीएसपी रक्सौल धीरेंद्र कुमार के आश्वासन पर लोगों ने जाम हटाया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया।
घटनास्थल पर डीएसपी धीरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर अभय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राजीव कुमार कैंप कर रहे हैं। डीएसपी ने बताया कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है। डाॅग स्क्वायड की टीम भी अब तक किसी निष्कर्ष पर नही पहुंच सका है।
एफएसएल की टीम ने जांच के लिए सैंपल लिया है,जल्द ही घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है,कि मृतक नीतीश चार भाई व एक बहन में वह तीसरे नंबर पर था। उसकी बहन दिव्यांग है।उसके पिता वीरत राम मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।


