spot_img

East Champaran: नेपाल में कई देशों की मुद्रा के साथ भारतीय नागरिक गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण: (East Champaran) नेपाल में काठमांडू-वीरगंज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रातों माटी चेक पोस्ट पर जांच के क्रम में मकवानपुर जिला की पशुपतिनगर प्रहरी कार्यालय पुलिस ने 23 लाख 38 हजार 571 रुपये सहित कई अन्य देश की विदेशी मुद्रा के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।

इसकी पहचान बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के पलनवा थाना क्षेत्र के परसौना वार्ड संख्या 9 निवासी 40 वर्षीय रम्भु दास के रूप में हुई है। नेपाल में मकवानपुर के एसपी अनिल कार्की ने इस बाबत हमारे संवाददाता को बताया कि हेटौडा से वीरगंज की ओर आ रही नेपाली नंबर की वाहन की जांच में उक्त भारतीय नागरिक को संदेहास्पद स्थिति में देख जांच की गई ।

एसपी ने बताया कि जांच के क्रम में उसके शरीर और झोले में छुपा कर रखे गए रुपयों की बरामदगी की गयी।पकड़े गए रुपये यूरो 50 की शक्ल 80 पीस, जापानी मुद्रा 1000 की शक्ल में 133 पीस, सउदी अरब का रियाल 1000 हजार की शक्ल में 2 पीस,500 की शक्ल में 15 पीस, 200 की शक्ल में 5 पीस,100 की शक्ल में 52 पीस, 50 की शक्ल में 7 पीस,20 की 5 पीस,10 की 13, पीस, 5 के 7 पीस यानी कुल 116 पीस विदेशी मुद्रा बरामद हुआ।जिसकी कीमत नेपाली मुद्रा के 23 लाख 38 हजार 371 रुपये के बराबर होती है।एसपी कार्की ने बताया कि मामले की जांच के लिए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

New Delhi : ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में जारी जंग के और तेज होने की आशंका और हूती विद्रोहियों के भी इस जंग में...

Explore our articles