spot_img

East Champaran : जाली नोट का तस्कर और एक लाख इनामी असलम उर्फ गुलटेन रक्सौल से गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण : पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए जाली नोट का तस्कर,NIA के वांटेड व 1 लाख रुपए का इनामी असलम अंसारी उर्फ गुलटेन को गिरफ्तार किया है। नेपाल के परसा जिला के इनरवा गांव निवासी गुलटेन की तलाश 2019 से ही की जा रही थी। NIA की जांच में उसके संबंध पाकिस्तान, दुबई, मलेशिया व बांग्लादेश के जाली नोट के धंधेबाजो से होने का खुलासा होने के बाद उसकी तलाश काफी तेजी से की जा रही थी।

असलम अंसारी को जाली नोट के मामले में पहली बार साल 2019 में गिरफ्तार किया गया था लेकिन जमानत मिलने के बाद वह अंडरग्राउंड होकर पाकिस्तान दुबई बांग्लादेश व मलेशिया से नेपाल के रास्ते भारतीय करेंसी का जाली नोट लाकर खपाने का काम कर रहा था।NIA ने इसके लिए लुक आउट नोटिस जारी करते हुए पूरे सीमाई क्षेत्र में एक लाख का इनाम भी घोषित करते हुए पोस्टर भी चिपकाया था।

सोमवार को मोतिहारी एसपी कांतेश मिश्रा ने इसकी गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि असलम उर्फ गुलटेन का नेपाल सीमा क्षेत्र में फिर से सक्रिय होने की सूचना मिली,जिसके बाद एएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर उसे रक्सौल के समीप से गिरफ्तार किया गया है। जिससे गहन पूछताछ की जा रही है।

Explore our articles