पूर्वी चंपारण : पंजाब नेशनल बैंक लखौरा के सहायक कैशियर धर्मेंद्र कुमार के खाता से साइबर फ्रॉडो ने 1.31 लाख रुपया उड़ा लिया है। मामले में पीड़ित कैशियर धर्मेंद्र ने रविवार को आवेदन देकर तुरकौलिया थाने में एफआईआर दर्ज कराया है।
पीड़ित कैशियर तुरकौलिया पूर्वी पंचायत के मंझार गांव के रहने वाले है। एफआईआर में उन्होंने बताया है कि उनका पीएनबी में खाता है, जिसमे सैलरी की राशि आती है। उनके खाता में 1.38 लाख रुपया था, जिसमे से तीन बार कर साइबर फ्रॉड ने 1.31 लाख रुपया निकाल लिया है। उक्त जानकारी उनके मोबाइल पर मैसेज आने पर हुआ। वे अपने खाता को लॉक करा दिए है।
थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने बताया कि यह साइबर फ्रॉड का मामला है। इसकी तकनीकी व वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने आम लोगो से अपील किया है कि साइबर फ्रॉड से बचने के लिए मोबाइल पर भेजे गए एप पर ओटीपी शेयर करने से बचना चाहिए।


