spot_img

East Champaran: चकिया में हथियारबंद अपराधियो ने सीएसपी से ढाई लाख लूटे

पूर्वी चंपारण: (East Champaran) जिले के चकिया थाना क्षेत्र के गवंद्रा बाजार स्थित एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र से अपराधियो ने करीब ढाई लाख रूपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है।

घटना की जानकारी देते कोईला बेलवा पोखरिया टोला निवासी सीएसपी संचालक रूपेश कुमार ने बताया कि देर शाम जब सीएसपी को बंद करने की तैयारी कर रहे थे।इसी बीच काले और उजले रंग की दो बाइक पर सवार पांच की संख्या में अज्ञात बदमाश सीएसपी केंद्र में घुसे और हथियार के बल पर करीब ढाई लाख रूपये और मोबाइल लूट लिये।पीड़ित रूपेश ने बताया कि सभी अपराधियो ने अपना मुंह ढंक कर हाथ में पिस्टल लेकर सीएसपी में घुसे थे।वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

घटना की बाबत चकिया डीएसपी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एसबीआई के सीएसपी से लूट की सूचना मिलते ही चकिया थाने की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच कर हर बिंदु पर जांच में जुटी है। आसपास के दुकानों पर लगी सीसीटीवी फुटेज एकत्रित कर अपराधियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी अपराधी गिरफ्त में होगे।

Prayagraj : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद एवं अन्य के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

प्रयागराज : (Prayagraj) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के झूंसी थाने (Jhunsi police station in Prayagraj district, Uttar Pradesh) में रविवार को न्यायालय के...

Explore our articles