spot_img

Dubai : पाकिस्तान की टिकटॉक गर्ल सजल का वीडियो वायरल, कहा-फर्जी

दुबई : (Dubai) पाकिस्तान की मशहूर टिकटॉक स्टार गर्ल सजल मलिक (Pakistan’s famous TikTok star Sajal Malik) ने पिछले माह ऑनलाइन प्रसारित वीडियो पर अब चुप्पी तोड़ी है। इसमें कथित तौर पर उन्हें आपित्तजनक भाव भंगिमा में दिखाया गया है। सजल मलिक ने इस वीडियो को पूरी तरह फर्जी बताया।

गल्फ न्यूज की खबर में सजल के इस वीडियो पर विस्तार से चर्चा की गई है। यह वीडियो 22 अप्रैल को पहली बार प्रसारित किया गया। धीरे-धीरे यह विभिन्न सोशल साइट्स में वायरल हो गया। सजल मलिक ने जारी बयान में इसमें किसी भी तरह की संलिप्तता से साफ इनकार किया। उन्होंने कहा वीडियो पूरी तरह से फर्जी है। इस घटना के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान हैं।

कुछ लोगों ने वीडियो की वैधता पर सवाल उठाए हैं। कइयों ने सजल मलिक की आलोचना की है। इसके बाद सजल मलिक ने पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी के पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने लीक के स्रोत की गहन जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह ऑनलाइन ट्रोलिंग उनके चरित्र हनन के बराबर है।

उल्लेखनीय है कि सजल मलिक आकर्षक स्ट्रीट इंटरव्यू और टिकटॉक पर सोशल कमेंट्री के लिए जानी जाती हैं। उनके 176,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। इस घटना के कारण उन्हें निजता के हनन का सामना करना पड़ा है। हालांकि बयान से पहले उनकी चुप्पी ने अटकलों को हवा दी। अब उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह इस मामले को सुलझाने के लिए कानूनी कार्रवाई करेंगी।

New Delhi : एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की पश्चिम एशिया से आज 20 उड़ानें

नई दिल्ली : (New Delhi) टाटा की अगुवाई वाले एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइन (Tata-led airlines, Air India and Air India Express)...

Explore our articles