spot_img

Dubai: यूएई में सड़क दुर्घटनाओं में दो भारतीयों की मौत

दुबई:(Dubai) संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में ईद-उल-फितर की छुट्टियों में सड़क दुर्घटनाओं में दो भारतीयों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, शारजाह में रह रहा अभिलाष अपने साथियों के साथ नौकायान के लिए खोर फक्कन शहर गया था, जहां नौका दुर्घटना में उसकी जान चली गई।

हादसे के समय उस नौका में 16 यात्री और दो कर्मचारी सवार थे। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि एक बच्चा समेत तीन लोग घायल भी हुए हैं और उनमें एक की हालत गंभीर है। केरल के रहने वाले अभिलाष का शव खोर फक्कन अस्पताल के एक शवगृह में रखा गया है। उसके परिवार में पत्नी और बेटी है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को अबू धाबी के अल मफराक क्षेत्र में सड़क हादसे में सुबीश की मौत हो गई। सुबीश भी केरल का था और दो साल से अबू धाबी में रह रहा था। रिपोर्ट में उसके परिवार के हवाले से बताया गया है कि एक महीने बाद उसका 36वां जन्मदिन था।

सुबीश के रिश्तेदार ने कहा, यह अल मफराक क्षेत्र में कई कारों के बीच टक्कर हुई। सुबीश दो अन्य व्यक्तियों के साथ कार में पीछे की सीट पर बैठा था। उसकी कार में टक्कर लगी। सुबीश बच नहीं बच पाया।

सुबीश के रिश्तेदार के अनुसार, इस हादसे में सुबीश के साथ यात्रा कर रहे दो अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से एक आईसीयू में भर्ती है, जबकि दूसरे को मामूली चोट लगी। उसने कहा, भारतीय दूतावास ने जरूरी कागजी कार्रवाई में मदद की।

Explore our articles