
इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
दुबई:(Dubai) दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा Burj Khalifa, the world’s tallest building in Dubai) के पास 35 मंजिला एक इमारत में सोमवार तड़के आग लग गई। हादसे में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है।
(ये भी पढे -Thane: महाराष्ट्र: ठाणे में एक इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं)
‘द एसोसिएटेड प्रेस’ (‘The Associated Press’) के पत्रकार के मौके पर पहुंचने तक आग पर काबू पा लिया गया था। इमारत से काले रंग का धुआं निकलते हुए देखे जा सकता था, जो अमीरात में सरकार समर्थित डेवलपर ‘एमार’ के ‘8 बुलेवार्ड वॉक’ नामक टावर की एक श्रृंखला का हिस्सा है।
दुबई पुलिस और असैन्य सुरक्षा विभाग ने आग लगने की तत्काल पुष्टि नहीं की है। ‘एमार’ के अधिकारियों से भी सम्पर्क किया गया, लेकिन उनकी ओर से भी कोई जवाब नहीं मिला।
दुबई में 2015 में नववर्ष की पूर्व संध्या पर भी बुर्ज खलीफा के पास ‘एड्रेस डाउनटाउन’ में आग लग गई थी।


