
दुबई : (Dubai) भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती (Indian opener Abhishek Sharma and spin bowler Varun Chakravarthy) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टी-20 रैंकिंग (International Cricket Council (ICC) T20 rankings) में शीर्ष पर बने हुए हैं। बुधवार को जारी नई रैंकिंग सूची के टी-20 विश्व कप में अभिषेक शर्मा खराब फॉर्म के बावजूद बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर हैं।
साल्ट दूसरे नंबर पर
बल्लेबाजी रैंकिंग में इंग्लैंड के फिल साल्ट दूसरे नंबर (England’s Phil Salt remains at number two) पर बने हुए हैं, जबकि टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले पाक ओपनर साहिबजादा फरहान दो पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं। इसके अलावा बल्लेबाज ईशान तीन पायदान की छलांग के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए है जबकि भारत के शिवम दुबे दो पायदान ऊपर चढ़कर सातवें पर पहुंच गए हैं।
बुमराह सात पायदान चढ़े
स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महंगे प्रदर्शन के बावजूद गेंदबाजी में शीर्ष पर हैं। भारत के जसप्रीत बुमराह सात पायदान चढ़कर आठवें नंबर पर आ गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसन, वेस्टइंडीज के स्पिनर गुडाकेश मोती और इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने भी ताजा रैंकिंग में काफी तरक्की की है। जिम्बाब्वे के सिंकदर रजा ने शानदार प्रदर्शन से ऑलराउंडर्स रैंकिंग में फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 45 और वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 रन बनाए, जिससे वह ताजा सूची में पाक के सैम अयूब को पीछे छोड़कर शीर्ष ऑलराउंडर बन गए। अफगानस्तिान के अनुभवी मोहम्मद नबी तीन स्थान ऊपर चढ़कर आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं।


