spot_img

Dholpur : लूट होने की झूठी कहानी रचने वाला फाईनेसं कर्मचारी ही निकला अरोपी

धौलपुर : कंपनी के पैसे हडपने के लिए फाईनेंस कंपनी के कर्मचारी ने खुद ही लूट की साजिश रची। पुलिस ने मामले की पडताल करते हुए इस बात का खुलासा किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी कर्मचारी ने अपने एक साथी के साथ चिलाचौदं टोल से आगे सुनसान जगह पर षंडयत्र रचकर अपने साथ लूट होने की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को सूचना दी थी। अब पुलिस ने फाईनेंस कर्मचारी लोकेश एवं उसके साथी नरेश को गिरफ्तार कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा ने बताया कि 17 अप्रेल 24 को प्रदीप कुमार नरूका प्रबंधक स्पन्दना स्फूर्ति फाईनेसं लिमिटेड शाखा बाडी जिला धौलपुर ने एक रिपोर्ट पेश की कि लोकेश पुत्र नरोत्तम जाति जाटव निवासी सायपुर, डहरा मोड नदबई भरतपुर पिछले साल मई से हमारी कम्पनी में लोन आफिसर के पद पर काम कर रहा है। जो कम्पनी के फाईनैन्स की किश्त कलैक्ट करता है। दिनांक 16 अप्रेल 24 को दोपहर के समय लोकेश ने आंगई क्षेत्र के कुछ गांवों से फाइनेंन्स का पैसा इकटठा कर आंगई से बाडी आ रहा था। तो लोकेश ने मुझे फोन करके बताया कि चिलाचौंद टोल से आगे मेरे साथ लूट हो गई है और कलैक्शन के एक लाख पांच हजार सात सौ पच्चास रूपये एक मोटरसाईकिल सवार अज्ञात व्यक्ति देशी कटटा दिखाकर लूटकर ले गया है। इस रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्व लूट का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस द्वारा किए गए अनुसंधान में तकनीकी सहायता, पूछताछ व अनुसंधान से फाईनेस कर्मी लोकेश व उसके साथी नरेश द्वारा ही लूट की झूठी कहानी रच इस घटना को अंजाम देने की बात सामने आई। इस मामले में पुलिस ने धौलपुर में लूट की झूठी वारदात का षंडयत्र रचकर फाईनेसं कपंनी के 105750 रूपयों को धोखाधडी कर हडपने की नीयत के आरोपी फाईनेस कर्मचारी लोकेश पुत्र नरोत्तम उम्र 23 साल जाति जाटव निवासी सायपुर, डहरा मोड थाना लखनपुर जिला भरतपुर तथा उसके साथी नरेश पुत्र रामेश्वर उम्र 31 साल जाति जाटव निवासी खेडला गदाली थाना महवा जिला दौसा को गिरफतार किया है। पुलिस ने आरोपी लोकेश के कब्जे से फाईनेसं कपंनी के 105750 रूपये व घटना में प्रयोग की गई एक मोटरसाईकिल को भी जप्त किया है।

Explore our articles