spot_img

Dharamshala : कलिमंजारो चोटी को फतेह करने वाली अंजलि का नाम गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में शामिल

धर्मशाला : तंजानियां के कलिमंजारों चोटी को साढ़ी पहनकर फतेह करने वाली धर्मशाला की बेटी अंजलि शर्मा का नाम गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में शामिल हो गया है। साढ़ी पहन कर कठिन व दुर्गम पहाड़ियों को चढ़ कर कलिमंजारों चोटी में गद्दी परिधान ‘लुआंचड़ी’ पहन तिरंगा फहराने वाली इस युवती को यह सम्मान मिलने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। अंजलि ने 31 मार्च को ही तंजानियां के कलिमंजारो माउंट को फतेह कर तिरंगा लहराया था। खास बात है कि अंजली ने साढ़ी पहनकर इन कठिन व दुर्गम पहाड़ियों को चीरते हुए अपने मिशन को फतेह किया था। अब वह साढ़ी पहन कर इन पहाड़ियों में तिरंगा फहराने वाली पहली महिला बन गई हैं।

तंजानियां के कलिमंजारों में लुआंचडी पहन कर तिरंगा फहराने वाली धर्मशाला की बेटी की उपलब्धियों पर संपूर्ण हिमाचल नाज कर रहा है। उनके कलिमंजारों फतेह करने का समाचार मिलने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद किशन कपूर सहित प्रदेश के तमाम बड़े नेताओं व हस्तियों ने इसे अपने अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर अंजलि को बधाई व शुभकामनाएं दी थी। इतना नहीं उनका धर्मशाला पहुंचने पर विभिन्न संस्थाओं ने भी भव्य स्वागत किया। अंजलि की इस उपलब्धि के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग रहा है और अब उन्हें देश दुनिया की अन्य चोटियों को फतेह करने के लिए भी शुभकामनाएं दी जा रही है।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles