धर्मशाला : (Dharamshala) धर्मशाला टेस्ट के दूसरे दिन लंच के कुछ देर बाद ही दो बड़े झटके लगे हैं। भारत ने दूसरे विकेट के रूप में सैट बल्लेबाज कप्तान रोेहित शर्मा और तीसरे विकेट के रूप में शुभमन गिल को खोया है। दूसरे विकेट के रूप में कप्तान रोहित शर्मा 103 रन बनाकर इंगलैंड के कप्तान तेज गंदबाज बेन स्टोक्स का शिकार बने हैं। उनके बाद शुभमन गिल भी 110 रन बनाकर आउट हो गए। शुभमन गिल का विकेट तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने लिया। इन दोनों के आउट होने के बाद अब क्रीज पर अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे देवदत्त पाडिकल और दूसरी तरफ सरफराज खान बल्लेबाजी कर रहे हैं।
वहीं मैच के दूसरे दिन अब तेज गंदबाजों को मदद मिल रही है। आज दोनों ही विकेट तेज गेंदबाजों ने ही लिए हैं। जबकि मैच के पहले दिन वीरवार को भारतीय स्पिनरों को मदद मिली थी। भारत को सभी 10 विकेट स्पिनरों ने दिलवाए थे। जबकि भारत का एकमात्र विकेट भी बीते दिन इंगलैंड के स्पिनर शोएब बशीर के नाम रहा था।


