Dharamshala: डमटाल के होटल में देह व्यापार का भंडा फोड़, दो महिलाओं को किया गया रेस्क्यू

0
281

धर्मशाला: (Dharamshala) पुलिस जिला नूरपुर ने डमटाल में एक निजी होटल में देह व्यापार का भंडा फोड़ किया है। पुलिस ने इस दौरान होटल से दो महिलाओं को रेस्क्यू किया है। होटल मालिक पर इन दोनों से देह व्यापार करवाने के आरोप हैं जिसके चलते पुलिस ने होटल मालिक जनक राज निवासी छन्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर को गिरफतार कर आगामी कार्रवाई की है।

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि डमटाल स्थित होटल जेके इंटरनेशनल से दो महिलाओं से वेश्यावृति का धंधा करवाए जाने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने होटल से दे महिलाओं को रेस्क्यू किया है। इन महिलाओं से देह व्यापार करवाने के आरोप होटल मालिक पर लगे हैं जिसके चलते उसके खिलाफ कार्रवाई कर उसे गिरफतार किया गया है।

वहीं उन्होंने बताया कि पुलिस जिला नूरपुर इस तरह के मामलों पर नजर रख रही है। पुलिस ने वर्ष 2023 में अब तक देह व्यापार के चार मामले दर्ज किए हैं जिनमें छह महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है जबकि देह व्यापार करवाने वाले सात लोगों को गिरफतार किया गया है। इसके साथ ही इस धंधे में शामिल होटलों के लाईसेंस रद्द करने की भी कार्रवाई अमल में लाई गई है।