spot_img

Dharamshala : धर्मशाला में आईपीएल मैचों के कारण पैराग्लाइडिंग पर रोक

धर्मशाला: (Dharamshala) धर्मशाला में 17 ओर 19 मई को खेले जाने वाले आईपीएल मैचों के कारण जिले में पैराग्लाइडिंग पर रोक लगा दी गई है। सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन ने पैराग्लाइडिंग गतिविधियों पर 19 मई तक प्रतिबंध लगाया है।कांगड़ा के उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने बताया कि आईपीएल मैचों को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से कांगड़ा जिले में बीड़ बिलिंग सहित धर्मशाला और अन्य स्थानों में पैराग्लाइडिंग गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक रहेगी। उन्होंने बताया कि 19 मई तक यह रोक प्रभावी रहेगी।

गौरतलब है कि धर्मशाला में इस बार 17 और 19 मई को आईपीएल के दो मैच खेले जा रहे हैं। आज का मैच शाम सात बजे से पंजाब और दिल्ली के बीच हो रहा है जबकि 19 मई को पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच दूसरा मैच होगा।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles