spot_img

Dharamshala: अग्निवीर भर्ती में युवाओं को भर्ती का झांसा देने वाला पुलिस हिरासत में

धर्मशाला: (Dharamshala) धर्मशाला में चल रही आर्मी की अग्निहवीर भर्ती में युवाओं को भर्ती करवाने का झांसा देने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धर्मशाला में चल रही आर्मी की भर्ती में पंजाब के पठानकोट से संबंध रखने वाला युवा रोजाना चक्र लगा रहा था। इतना ही नही आरोपी धर्मशाला में युवाओं को पैसे के एवज में भर्ती करवाने का झांसा दे रहा था। जैसे ही मामले की भनक पुलिस को लगी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू को खंगाला जा रहा है।

Explore our articles