spot_img

Dharamshala : किलिमंजारों चोटी को फतेह करने वाली अंजलि शर्मा का पूर्व विधायक ने किया सम्मान

धर्मशाला : तंजानियां की किलिमंजारों चोटी पर गद्दी वेशभूषा (लुआंचड़ी) पहनकर फतेह हासिल करने वाली धर्मशाला की बेटी अंजलि को पूर्व भाजपा विधायक विशाल नैहरिया ने वीरवार को पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर सम्मानित किया। उन्होंने इस मौके पर प्रदेश सरकार से अंजलि शर्मा को हिमाचल का पर्यटन ब्रांड एंबेसेडर बनाने की मांग उठाते हुए कहा कि वह जल्द ही इस बाबत मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पत्र लिखेंगे।

वीरवार को भाजपा के स्थापना दिवस पर धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विशाल नैहरिया ने अंजलि शर्मा को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल के युवाओं को प्रेरित करने के लिए होनहार युवाओं को आगे लाना चाहिए। अंजलि ने धर्मशाला, प्रदेश ही नहीं बल्कि देश का नाम रोशन किया है। भविष्य में युवाओं के लिए यह प्रेरणा स्त्रोत बन सकते हैं, इसके लिए सरकार को होनहार बेटी को प्रदेश का ब्रांड एंबेसेडर बनाया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि माउंट किलीमंजारों 5895 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सबसे बड़ा हाईएस्ट सिंगल फ्री स्टैंडिंग माउंटेन है। अंजलि पहली ऐसी महिला ट्रैकर हैं जिसने साढ़ी पहन कर इस चोटी को फतेह किया है। इतना ही नहीं गद्दी समुदाय के सहयोग से अपने मिशन की ओर बढ़ रही अंजली ने चोटी पर पहुंच कर अपनी गद्दी डेस लुआंचड़ी पहन कर तिरंगा फहराते हुए पहाड़ की अन्य युवतियों को संदेश दिया है।

Explore our articles