spot_img

Dharamshala : स्मार्ट सिटी में बिना अनुमति होर्डिंगस लगाने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर, जुर्माना भी भरना होगा

धर्मशाला : (Dharamshala) स्मार्ट सिटी धर्मशाला में नगर निगम की बिना अनुमति के होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। बिना अनुमति होर्डिंग्स लगाने वालों को न सिर्फ जुर्माना भरना होगा बल्कि उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। ऐसा करने वालों को एक दिन के पांच हजार रूपए जुर्माना भरना होगा। इतना ही नहीं स्मार्ट सिटी की दीवारों पर बिना अनुमति कहीं किसी ने पोस्टर लगा दिया तो संबंधित एजेंसी पर सीधी एफआईआर दर्ज होगी। नगर निगम ने नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। निगम प्रबंधन ने शुक्रवार को करीब एक दर्जन से अधिक स्थानों पर अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग को हटाया।

नगर निगम प्रशासन ने धर्मशाला में बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग को हटाना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं ऐसे लोगों को जुर्माने के साथ नोटिस भी भेजे जा रहे हैं। निगम ने करीब एक साल पहले इस संबंध में पत्र जारी कर लोगों को सूचित किया था। बाबजूद इसके बिना अनुमति के होर्डिंग व पोस्टर लगाए जा रहे हैं। हालांकि नगर निगम ने लोगों को प्रचार करने के लिए बाकायदा एलईडी स्क्रीन और करीब 15 साइट चिन्हित की हुई हैं। जहां पर कोई भी एजेंसी शुल्क जमा करवाकर अपना होर्डिंग लगा सकती है। इसमें केवल भारत या राज्य सरकार लोक संपर्क विभाग द्वारा अनुमति लेने के बाद जागरूक्ता संबंधी होर्डिंग लगा सकते हैं। अन्य सभी को सरकारी या निजी संपति पर होर्डिंग लगाने के लिए निगम से अनुमति नलेनी होगी। ऐसा न करने वालों के खिलाफ जुर्माना व एफआईआर होगी।

उधर नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त जफर इकबाल का कहना है कि बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग को हटाने के लिए मुहिम शुरू कर दी है। शुक्रवार को करीब एक दर्जन से अधिक स्थानों पर कार्यवाही की गई। अवैध ढंग से होर्डिंग लगाने वालों को जुर्माना कर नोटिस भी भेजे जा रहे हैं। बिना अनुमति शहर की दीवारों को भद्दा करने वालों पर एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। यदि किसी को प्रचार करना है तो वह निगम से अनुमति लेकर कर सकता है।

Explore our articles