spot_img

Dharamshala: दो दिन मौसम खराब रहने के बाद खुला मौसम, धौलाधार की पहाड़ियों की खूबसूरती बढ़ी

धर्मशाला:(Dharamshala) पिछले दो दिन खराब रहे मौसम के बाद वीरवार सुबह मौसम खुल गया है। वीरवार सुबह से ही धूप खिली हुई है। वहीं मौसम खुलने के बाद धौलाधार की पहाड़ियों (the mountains)पर हुए ताजा हिमपात से उनकी खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद मौसम भी काफी सुहावना हो गया है। ऐसे में मंद पड़े पर्यटन सीजन को आने वाले दिनों में एक नया बूम मिलने की संभावना है।

उधर फरवरी माह में बर्फबारी बारिश होने के बाद किसानों व बागवानों के चेहरों पर भी रौनक आ गई है। मौसमी सब्जियों और फसलों के लिए यह बर्फबारी और बारिश काफी फायदेमंद साबित होने वाली है।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles