धनबाद : (Dhanbad) झारिया के भौंरा ओपी क्षेत्र (Bhaunra OP area of Jharia) स्थित सात नंबर स्थित उर्दू स्कूल के पास एक बंद पड़े मकान से पुलिस ने चार जिंदा बम बरामद किया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची भौंरा पुलिस ने बम को अपने कब्जे में लेकर पानी में डाल कर निष्क्रिय कर दिया है। पुलिस ने शक के आधार पर भौंरा सात नंबर के ही रहने वाले मोइनुद्दीन नामक एक युवक को हिरासत में लिया है। इससे पूछताछ की जा रही है।
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही जोड़ापोखर सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार (Jorapokhra Circle Inspector Ashutosh Kumar) भी भौंरा ओपी पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।पुलिस फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बम वहां किस उद्देश्य से रखे गए थे और इसके पीछे कौन-कौन लोग हैं।


